सभी किसानों को मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ : बीडीओ

सभी किसानों को मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ : बीडीओ

पत्थलगड्डा : पत्थलगड्डाबीडीओ मोनी कुमारी ने बुधवार को कार्यालय सभागार में कृषक मित्रों के साथ बैठक की. मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी. बीडीओ ने नये किसानों द्वारा कराये गये रजिस्ट्रेशन का विपत्र निर्धारित समय पर अंचल कार्यालय में जमा कराने को कहा.

प्रखंड के हर किसान परिवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जायेगा. इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में छह हजार रुपया तीन किस्त में दिया जायेगा. बीडीओ ने कृषक मित्रों से योग्य लाभुकों का चयन करने की बात कही.

इस अवसर पर बीटीएम मुकेश कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर मो. जफर, कृषक मित्र भीम दांगी, पुष्पा देवी, राजकुमार दांगी, प्रकाश राणा, रवींद्र कुमार, जानकी राम दांगी समेत कई उपस्थित थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >