: बकरीद को लेकर कई थाना में शांति समिति की बैठक जोरी. ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर वशिष्ठ नगर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने की. संचालन थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने किया. इस दौरान पदाधिकारियों ने लोगों से बकरीद शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. डीएसपी मुख्यालय ने लोगों से पर्व के दौरान अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही. किसी तरह की सूचना मिलने पर थाना को जानकारी देने को कहा, ताकि समय पर उस पर कार्रवाई की जा सके. कहा कि असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जायेगी. पर्व के दौरान सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. सीओ ऋतिक कुमार, बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप व थाना प्रभारी ने लोगों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की बात कही. मौके पर एएसआई रमापति कुम्हार, विजय कुमार, लक्ष्मण यादव, जिप सदस्य शांति देवी, उप प्रमुख राहुल गुप्ता, मो आकिब, भैरो सिंह, हाजी समीउल्लाह, मो सरमद, विनोद चौरसिया, अलीम मियां, मो नेसार, प्रमोद यादव उर्फ छोटू सहित कई उपस्थित थे. गिद्धौर. बकरीद को देखते हुए थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख अनिता यादव व संचालन थाना प्रभारी पुरूषोतम अग्निहोत्री ने किया. मौके पर बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा समेत भाजपा जिला उपाध्यक्ष कपिल कुमार, मुखिया जगदीश यादव, जेएमएम किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवनारायण दांगी, जिप सदस्य प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, युवा मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव, मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष कमलेश रजक, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, सांसद प्रतिनिधि ब्रजेश सिंहा, बंशी दांगी, राजू लाल वर्मा, मुकुटधारी दांगी, सुरेश राणा, तौकीर अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी, लियाकत मियां आदि उपस्थित थे. मयूरहंड. थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बीडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई. बीडीओ ने बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण व खुशनुमा माहौल में मनाने व सभी मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया. पुलिस इंस्पेक्टर उमेश राम व थाना प्रभारी राहुल दुब्बे ने कहा कि त्योहार को लेकर हर पहलुओं पर निगरानी रखी जा रही है. मौके पर जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद, करमा मुखिया रामनाथ यादव, कदगावां मुखिया अशोक भुईयां, जेएमएम प्रखंड सचिव रविश सिंह, पूर्व मुखिया इशहाक अली, अनिल सिंह, मनीर आजाद, जमील अख्तर, मुबारक अंसारी, मुस्लिम अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे.
सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालो पर होगी कार्रवाई : डीएसपी
बकरीद को लेकर कई थाना में शांति समिति की बैठक
