अवैध खनन पर कार्रवाई संतोषजनक नहीं

समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सोमवार की देर शाम जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति व खनन टास्क फोर्स की बैठक की.

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति व खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने कहा फोटो 19सीएच 3:बैठक करती डीसी चतरा. समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सोमवार की देर शाम जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति व खनन टास्क फोर्स की बैठक की. बैठक में एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, डीएफओ राहुल मीणा, एसी अरविंद कुमार, एसडीओ जहूर आलम, डीएमओ मनोज टोप्पो समेत सीओ व कोल परियोजना प्रतिनिधि उपस्थित थे. उपायुक्त ने 18 वर्ष से कम उम्र के वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. विद्यालय व महाविद्यालयों में छात्रों को हेलमेट जांच नियमित प्रयोग करने का निर्देश दिया. साथ ही बिना हेलमेट पाये जाने पर दंडात्मक कार्रवाई को कहा. उपायुक्त जिले में लगातार वाहन जांच अभियान चलाने को कहा. नगर परिषद क्षेत्र में सड़क किनारे बाजार लगाने से जाम व दुर्घटना की स्थिति पैदा होती है. ऐसे दुकानदारों को निर्धारित स्थल पर शिफ्ट कराने का निर्देश दिया. अवैध खनन पर कार्रवाई जिला खनन पदाधिकारी ने कहा की वित्तीय वर्ष 2024-25 में जुलाई 24 तक खनिज लोड पकड़े गये 67 वाहन जब्त किये गये. 34 प्राथमिकी दर्ज की गयी. अवैध परिवहन में 71 वाहन जब्त कर 11.93 लाख दंड राशि वसूली गयी. वित्तीय वर्ष 2025-26 (जुलाई) 76 वाहन जब्त कर 30 प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जबकि अवैध परिवहन में 78 वाहन जब्त कर 13.14 लाख की दंड राशि वसूली गयी. एनजीटी आदेश का अनुपालन न्यायादेश के तहत जून से जुलाई 2025 के बीच बालू के अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई करते हुए छह वाहन जब्त और तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. 39 वाहनों से 4.70 लाख की वसूली हुई. उपायुक्त ने एनजीटी के आदेश का शत प्रतिशत अनुपालन करने को कहा. बालूघाटों की सूची पर नाराज़गी समीक्षा के दौरान पाया गया कि इटखोरी, कुंदा व प्रतापपुर को छोड़ शेष अंचलों से कैटेगरी-01 बालूघाटों की सूची प्राप्त नहीं हुई है. इस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराज़गी जतायी और सभी अंचल अधिकारियों को तुरंत सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. असंतोषजनक कार्रवाई पर चेतावनी बैठक में इटखोरी, मयूरहंड, प्रतापपुर, हंटरगंज, सिमरिया व टंडवा अंचल में जुलाई माह के दौरान अवैध खनन पर कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही. इस पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सभी अंचल अधिकारियों व थाना प्रभारियों को एक्टिव मोड में रहकर औचक छापामारी करने का निर्देश दिया. कोयला वाहनों की जांच उपायुक्त ने कोयला परियोजना क्षेत्र में चलने वाले वाहनों की सघन जांच का भी आदेश दिया. कहा कि सभी कोयला लदे वाहन त्रिपाल ढंककर चलें. वाहनों की गति सीमा जांच ,ओवरलोडिंग, धूल प्रदूषण व दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित अभियान चलाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >