विधायक पर लगाया तथ्यहीन मामला विधानसभा में उठाने का आरोप

शहर के गुदरी बाजार के गुप्ता परिवार ने विधायक जनार्दन पासवान पर कई आरोप लगाया है. उनका कहना है कि विधायक ने सदर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित दस कट्ठा जमीन की मांग की थी, नहीं देने पर मामला विधानसभा में उठाया.

चतरा. शहर के गुदरी बाजार के गुप्ता परिवार ने विधायक जनार्दन पासवान पर कई आरोप लगाया है. उनका कहना है कि विधायक ने सदर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित दस कट्ठा जमीन की मांग की थी, नहीं देने पर मामला विधानसभा में उठाया. चार करोड़ की जमीन को 400 करोड़ बताकर उग्रवादी व अपराधियों के नजर में लाकर पूरे परिवार को असुरक्षित किया है. इस वजह से पूरे गुप्ता परिवार डरा हुआ है. उन्होंने विधायक पर तथ्यहीन मामला विधानसभा में उठाने का आरोप लगाया है. बताया कि उक्त जमीन रैयती व खतियानी जमीन है. विधायक ने फांसीहारी तालाब के अस्तित्व के बारे विधानसभा में मामला उठाया, लेकिन खाता-प्लॉट बगल वाली जमीन का दिया गया, जिससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है. बताया कि जमीन की कई बार जांच हो चुकी है. हर बार जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है. गुप्ता परिवार ने उपायुक्त रमेश घोलप व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय से सुरक्षा की गुहार लगायी है. मालूम हो कि विधायक ने 24 मार्च को विधानसभा में इससे संबंधित मामला विधानसभा उठाया था.

विधायक ने कहा

विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि आरोप गुप्ता परिवार नहीं, बल्कि भोगता परिवार द्वारा लगाया जा रहा है. मामला विधानसभा में उठाये जाने के बाद विजिलेंस की टीम चतरा पहुंची, जिससे भोगता परिवार बौखला कर यह आरोप लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >