महिलाओं से मारपीट, मंगलसूत्र व जेवर छीनने का आरोप

इस संबंध में भुक्तभोगी महिला इंदु देवी (पति रवींद्र चौधरी) ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के घोरीघाट (चुनहेट) गांव में देवी पूजन करने जा रही महिलाओं के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. इस संबंध में भुक्तभोगी महिला इंदु देवी (पति रवींद्र चौधरी) ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. बताया कि उनके घर में शादी-विवाह कार्यक्रम चल रहा था. इसे लेकर रविवार की शाम परिवार की दर्जनों महिलाएं देवी पूजन के लिए गांव स्थित मंदिर जा रही थी. इस दौरान दो बाइक से चार युवक वहां पहुंचे और डीजे साउंड के ऑपरेटर के साथ मारपीट करने लगे. महिलाओं ने जब बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, तो युवक उनसे भी उलझ गये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट व दुर्व्यवहार करने लगे. इस दौरान अफरातफरी में कई महिलाओं के मंगलसूत्र व अन्य जेवर छीन कर आरोपी भाग निकले. उक्त आरोप घोरीघाट पंचायत निवासी कासिफ मियां, हैदर मियां, जुगनू ढोनिया व सरताज अहमद पर लगाया गया है.

हजारीबाग को दो विकेट से हरा कर चतरा बना विजेता

चतरा. बैंक ऑफ इंडिया हजारीबाग आंचलिक कार्यालय द्वारा जोनल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी के तत्वावधान में आयोजित प्रतिस्पर्धा क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब चतरा ने अपने नाम कर लिया. रविवार को कोलंबस ग्राउंड में खेले गये रोमांचक मुकाबलों में चतरा टीम ने जीत दर्ज की. सेमीफाइनल में चतरा की टीम ने कोडरमा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मैच चतरा बनाम हजारीबाग की टीमों के बीच खेला गया. फाइनल में चतरा की टीम ने हजारीबाग को दो विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीता. विजेता टीम के खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय टीम वर्क और लगातार अभ्यास को दिया. आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर बैंक अधिकारी व खेल प्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >