एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्त गिरफ्तार

वशिष्ठ नगर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

जोरी. वशिष्ठ नगर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त अजय गंझु करैलीबार पंचायत के बंदरचुआं का रहने वाला है. उसके खिलाफ थाना कांड संख्या 30 /19 के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है. वह छह वर्षों से फरार चल रहा था. थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उसे घर से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >