कीटनाशक पीने से लिदिक गांव के युवक की मौत

गुस्से में आकर घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली.

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के जोगीयारा पंचायत के लिदिक गांव निवासी बालेश्वर गंझू (30) की मौत मंगलवार को कीटनाशक पीने से हो गयी. बताया गया कि वह शराब के नशे में किसी बात को लेकर गुस्से में आकर घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली. उसकी स्थिति बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने कहा कि इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >