तेज रफ्तार पिकअप वैन की ठोकर से युवक की मौत

तेज रफ्तार पिकअप वैन की ठोकर से युवक की मौत

चतरा. चतरा–इटखोरी मुख्य पथ स्थित तपेज के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप वैन (जेएच 02 बीक्यू 0134) ने स्कूटी सवार को चपेट में ले लिया. जिससे स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शहर के लाइन मोहल्ला आजाद नगर स्थित मुफ्ती कॉलोनी निवासी मोहम्मद रेहान अफरीदी (19) पिता मो. इस्राफील के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार रेहान हजारीबाग से स्कूटी से अपने घर चतरा लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी को चपेट में ले लिया, जिसमें रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद लोगों ने तत्काल घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. हजारीबाग में इलाज के दौरान शनिवार की अहले सुबह उसकी मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद वहां उपस्थित लोगों ने पिकअप वैन व उसके चालक को पकड़ लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पिकअप वैन व चालक को कब्जे में लेकर थाना ले आयी. स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार व मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है. चतरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. रेहान इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में सफल हुए थे. इस संबंध में थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने कहा कि परिजनो द्वारा आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. नप अध्यक्ष ने जताया दुख नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई सदर अस्पताल पहुंचकर घटना पर गहरा दुख जताया और अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यदि घायल युवक का सदर अस्पताल में ही समुचित इलाज किया जाता, तो संभवतः उसकी जान बच सकती थी. दुर्घटना के बाद युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिर्फ प्राथमिक उपचार करते हुए बैंडेज कर उसे हजारीबाग रेफर कर दिया. उन्होंने कहा कि यदि सदर अस्पताल की व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो जनहित में आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >