हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदी

. हाथियों के झुंड ने शनिवार की रात डाड़ी गांव के पटना में जमकर उत्पात मचाया.

सिमरिया. हाथियों के झुंड ने शनिवार की रात डाड़ी गांव के पटना में जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने एदला गांव निवासी किसान किशुन महतो के दो कट्ठा में लगी प्याज व पांच कट्ठा में लगी गेहूं की फसल, अजीत महतो के एक कट्ठा में लगी प्याज, गोबिंद महतो के दो कट्ठा में लगी आलू, साहब महतो के दो कट्ठा में लगी प्याज तथा गुल्ली महतो के एक कट्ठा में लगी प्याज की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया. किसानों ने बताया कि आधी रात को हाथियों के झुंड ने गांव में उत्पात मचाना शुरू कर दिया था. रातभर रतजगा कर मशाल, ढोल व पटाखे की मदद से हाथियों को खदेड़ा गया. झुंड में दो हाथी शामिल है. किसानों ने वन विभाग से फसलों की क्षति का मुआयना कर मुआवजा देने व हाथियों को दूसरे जंगल में खदड़ने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >