वाहन जांच अभियान में 4.5 लाख का कटा चालान

सीओ गौरव कुमार राय ने सोमवार की रात सुभाष चौक पर फ्लाई ऐश, कोल वाहन व सड़क सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान चलाया.

सिमरिया. सीओ गौरव कुमार राय ने सोमवार की रात सुभाष चौक पर फ्लाई ऐश, कोल वाहन व सड़क सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान फ्लाई ऐश वाहन और कोल वाहनों की जांच की. सड़क सुरक्षा का पालन नहीं करने, मानक के अनुसार फ्लाई ऐश व कोयला की ढुलाई नहीं करने पर कार्रवाई की गयी. सीओ ने बताया कि पकड़े गये वाहनों का 4.5 लाख रुपये का चालान काटा गया है. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर लागातर अभियान चलाया जायेगा.

22 बच्चियों को मिला प्रमाण पत्र

सिमरिया. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को लोक प्रेरणा केंद्र संस्था द्वारा महिला दिवस पखवारा के तहत महिला व किशोरियों के साथ परिचर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य देवनंदन साहू, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका देवी, मुखिया बिनोद महतो, शकुंतला देवी ने संयुक्त रूप से किया. मौके प्रमुख ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों पीछे नहीं है, हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है. अनामिका देवी ने कहा कि महिलाएं समाज व राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देने का काम करती हैं. इस दौरान संस्था की ओर से कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करने वाली 22 बच्चियों को प्रमाण पत्र दिया गया. मौके पर पूजा दी, अनिता मिश्रा, प्रतिमा देवी, सरोज तिर्की, कविता देवी, भूमिका, साक्षी, सुनिधि, सोनू व अंकित समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >