कुंदा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकीदाग में सोमवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीइइओ किशोर कुमार व विशिष्ठ अतिथि के रूप में मुखिया अनिता देवी, पंसस दिव्या भोगता शामिल हुए. इस दौरान अतिथियों ने सेवानिवृत हुए शिक्षक गणेश प्रसाद चौरसिया को उपहार भेंट कर विदाई दिया. उनके सेवाकाल की सराहना की गयी. वे 2003 में शिक्षक बने थे. 22 वर्षों तक विद्यालय के बच्चों को शिक्षा देने काम किया. गांव में शिक्षा का अलग जगाया. सड़क के अभाव में साइकिल से विद्यालय आना जाना करते थे. इस अवसर पर अन्य विद्यालय के कई शिक्षक भी शामिल होकर उपहार भेंट किया. शिक्षक की विदाई पर छात्र-छात्राएं भावुक होकर रोने लगे. बच्चों ने कहा कि शिक्षक बहुत ही सरल स्वभाव के है, उन्होंने बच्चों को पढ़ने व अभिभावकों को अपने अपने बच्चों को पढ़ाने के प्रति हमेशा जागरूक किया. इस मौके पर बीपीओ महेंद्र प्रसाद, अखिलेश प्रसाद यादव,शिक्षक इंदुशेखर, बृजेश्वर तिवारी,सुरेद्र कुमार,लक्षमण दास,दिलीप कुमार, मृत्युंजय कुमार समेत अन्य शिक्षक शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.