रामनवमी के दिन चतरा में बड़ा हादसा : नदी में नहाने गईं 5 बच्चियां डूबीं, 2 की मौत

रामनवमी के दिन चतरा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. नदी में नहाने गईं 5 बच्चियां डूब गईं, जिसमें 3 को बचा लिया गया. 2 की मौत हो गई.

Chatra News Today: चतरा जिले में रामनवमी के दिन बड़ा हादसा हो गया. एक नदी में नहाने के लिए गईं 5 बच्चियां डूब गईं. इसमें 2 की मौत हो गई. 3 बच्चियों को बचा लिया गया. सभी बच्चियां हंटरगंज प्रखंड के डाहा गांव की रहने वाली हैं.

रामनवमी के दिन सिंचाई के लिए खोदे गड्ढे में नहा रहीं थीं बच्चियां

बताया गया है कि सिंचाई के लिए नदी में गड्ढा खोदा गया था. उसी गड्ढे में बच्चियां स्नान करने के लिए उतर गईं. इस दौरान 5 बच्चियां उसमें डूबने लगीं. 3 बच्चियों को तो बचा लिया गया, लेकिन 2 की मौत हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डाहा गांव की रहने वालीं थीं सभी बच्चियां

चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के डाहा गांव में हादसा बुधवार (17 अप्रैल) को हुआ. मृतक बच्चियों की पहचान डाहा गांव की 10 वर्षीय शिवानी कुमारी और 6 वर्षीय देवंती कुमारी के रूप में हुई है. दोनों बच्चियां बच्ची गांव के अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए वहां पहुंचीं थीं.

3 बच्चियां किसी तरह तैरकर बाहर निकल आईं

नहाने के दौरान 5 बच्चियां डूबने लगीं. इनमें से 3 बच्चियां किसी तरह बाहर निकल आईं, लेकिन 2 की डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी ली.

दो बच्चियों की मौत से डाहा गांव में पसरा मातम

रामनवमी के त्योहार के दिन 2 बच्चियों की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. लोग गमगीन हैं. त्योहार का उल्लास फीका पड़ गया है.

Also Read : VIDEO : चतरा में बच्‍चे की हत्‍या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अप्राकृतिक यौनाचार के बाद की हत्‍या

Also Read : पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत, शोक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >