चतरा : गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में लगे दो नए ट्रांसफार्मर, बहाल हुई बिजली

गिद्धौर के मुख्य चौक और मध्य विद्यालय के पास नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिससे ग्रामीणों को बिजली संकट से बड़ी राहत मिली है। सांसद और विधायक का आभार जताया गया।

घनश्याम की रिपोर्ट

गिद्धौर (चतरा). गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक और कन्या मध्य विद्यालय के समीप खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नये ट्रांसफार्मर लगाये गये हैं. मुख्य चौक में 200 केवी और कन्या मध्य विद्यालय के पास 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया. सोमवार को पूजा-अर्चना के बाद विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार समेत अन्य लोगों ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया.

कई दिनों से खराब थे ट्रांसफार्मर

बताया गया कि दोनों जगहों के ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से खराब थे. इसकी जानकारी मिलने के बाद विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार ने सांसद कालीचरण सिंह और विधायक उज्ज्वल दास को मामले से अवगत कराया.सांसद और विधायक के प्रयास से दोनों स्थानों पर नये ट्रांसफार्मर लगाये गये. इसके बाद सोमवार से दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी.

ये भी पढ़ें: चतरा: पांच माह से पेंशन नहीं मिलने से परेशान लाभुक, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर

समस्या का समाधान प्राथमिकता

विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार ने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को कई दिनों से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का जल्द समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें: चतरा: DMFT हॉल में जिला ग्राम सभा मंच का वार्षिक सम्मेलन, वनाधिकार कानून लागू करने की मांग

ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्रामीणों ने सांसद और विधायक के प्रति आभार जताया. ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई दिनों से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर थे. नये ट्रांसफार्मर लगने के बाद अब बिजली की समस्या दूर हो गयी है. उद्घाटन के मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, बिजली विभाग के सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा, वरिष्ठ नेता विनोद कुमार, उपेंद्र दांगी, दशरथ दांगी, मुकेश दांगी, उमेश दांगी, प्रमोद दांगी, राम पासवान, अनील दांगी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >