सिमरिया. शिला ओपी क्षेत्र के परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय बिरहु में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गोदरेज में रखा 25 हज़ार नकद व डेढ़ लाख के सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में प्रधानाध्यापक मोहन कुमार आर्य ने शिला ओपी में अज्ञात चोरो के खिलाफ आवेदन दिया है. प्राचार्य ने बताया कि मंगलवार को 1:15 बजे विद्यालय बंद करके सभी शिक्षक घर चले गये थे. बुधवार की सुबह विद्यालय पहुंचे तो देखा कि शिक्षक सदन, कार्यालय का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. अंदर प्रवेश करने पर गोदरेज का भी ताला टूटा हुआ पाया और सभी कागजात जमीन पर बिखरे हुए हैं. सदन व कार्यालय में लगे तीन एलइडी टीवी चार डीवीआर दो बैटरी और एक इनवर्टर गायब था. चोर पैसा के साथ सभी समान चुरा कर ले भागे. उन्होंने ओपी प्रभारी से चोरों को पड़कर कार्रवाई करने की मांग की है.
विद्यालय से 25 हजार नकद व डेढ़ लाख के सामान की चोरी
विद्यालय से 25 हजार नकद व डेढ़ लाख के सामान की चोरी
