इटखोरी : कृषि फार्म (पानी टंकी) के प्रांगण में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग विभाग सह संयोजक अमित पासवान व हजारीबाग गो रक्षा प्रमुख सतीश गुप्ता उपस्थित थे. श्री पासवान ने कहा कि परिषद की स्थापना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 को हुई थी.
हजारीबाग के सतीश गुप्ता ने कहा कि आज गो रक्षा एक बड़ा विषय है. बैठक में परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शक्ति सिंह ,मंत्री रंजन सिंह(गुननि सिंह),सह मंत्री बीरेंद्र गुप्ता , सत्संग प्रमुख सोनू सोनी व बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सुनील प्रसाद गुप्ता, सह संयोजक अनमोल चौरसिया ,राजन सिंह, गो रक्षा प्रमुख चंदन यादव, अखाड़ा प्रमुख सचिन सिंह, दीपक गुप्ता, मिलान केंद्र प्रमुख मोनू गिरि,सत्संग प्रमुख सागर चौरासिया, रवि चौरसिया विवेक चौरसिया,अमित सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, पंकज सिंह, बादल यादव, अमित यादव, अभिषेक पासवान अन्य लोग उपस्थित थे.
