पुलिस ने गश्ती के दौरान मंगलवार को बाइक की डिक्की से िकया बरामद
पत्थलगड्डा : पुलिस ने गश्ती के दौरान मंगलवार को बाइक की डिक्की से दो किलो गीला अफीम बरामद किया है. अफीम की कीमत लगभग दो लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस माओवादी शहीद दिवस को लेकर उग्रवादियों व अपराधियों के खिलाफ इनदिनों लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.
गश्ती के दौरान दोपहर थाना क्षेत्र के नावाडीह डमोल के बोगासाडम मोड़ में पुलिस की गाड़ी देख बाइक सवार युवक गाड़ी छोड़ कर भागने लगा. पुलिस ने उस युवक का पीछा किया, लेकिन वे झाड़ी व खेत का लाभ लेकर फरार हो गया. संदेह होने पर पुलिस ने बाइक की तलाशी ली, तो उसमें लगभग दो किलो गीला अफीम मिला. पुलिस ने एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच-02एबी-5430) बरामद की है. थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने बताया कि अफीम तस्करी करनेवाले फरार युवक की जांच की जा रही है.
