सड़क में बने गड्ढों में पानी व कीचड़, लोगों को परेशानी

सिमरिया : प्रखंड के सेरनदाग से पिपराडीह जानेवाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है. सड़क में बने गड्ढों में बरसात का पानी व कीचड़ जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. बच्चे समय से स्कूल नही पहुंच पा रहे हैं. वहीं […]

सिमरिया : प्रखंड के सेरनदाग से पिपराडीह जानेवाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है. सड़क में बने गड्ढों में बरसात का पानी व कीचड़ जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है.

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. बच्चे समय से स्कूल नही पहुंच पा रहे हैं. वहीं ग्रामीणों को साप्ताहिक हाट व पंचायत कार्यालय में जाने में परेशानी हो रही है. ग्रामीण हीरामन पांडेय, ध्रुव प्रसाद, रामानंद पांडेय व उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक साल से सड़क खराब है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >