वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

सिमरिया : बानासाडी गांव निवासी टेपा भुइयां (63) ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. जानकारी के अनुसार टेपा भुइयां साप्ताहिक हाट में शराब पीने के बाद घर आया था. उसका परिजनों […]

सिमरिया : बानासाडी गांव निवासी टेपा भुइयां (63) ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. जानकारी के अनुसार टेपा भुइयां साप्ताहिक हाट में शराब पीने के बाद घर आया था.

उसका परिजनों के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने वह कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया. शुक्रवार की सुबह जब देर तक नहीं जागा, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया. अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा तोड़ दिया. अंदर वृद्ध का शव रस्सी के फंदे से लटक रहा था. पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल यूडी का मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >