कृषि उद्यमियों के लिए 13 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया.

चतरा. बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया. समापन आरसेटी निदेशक बसंत कुमार ने किया. इस दौरान प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया. व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण की आवश्यकता पर आवेदन भरने की सलाह दी. प्रशिक्षणार्थियों ने अलग-अलग बैंकों के माध्यम से लोन के लिए आवेदन दिया. निदेशक ने बताया कि सेटलमेंट होने तक फॉलोअप किया जायेगा. जीविकोपार्जन के लिए यह अच्छा व्यवसाय है. प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्थान से संकाय राजीव रंजन कुमार, पिंटू कुमार वर्मा, कार्यालय सहायिका मीना कुमारी, कार्यकाल सहायक मो शाहबाज, परिचारिका मंजू रानी, राजू, प्रदीप की भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >