36500 हेक्टेयर में लगायी जायेगी धान की फसल

चतरा : इस वर्ष जिले में 36 हजार पांच सौ हेक्टेयर में धान की फसल लगायी जायेगी. इसके अलावा मक्का 9960 हेक्टेयर, मोटा अनाज 1825 हेक्टेयर, दलहन 17 हजार 600 हेक्टेयर व तेलहन 1660 हेक्टेयर में लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. कृषि विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में चतरा प्रखंड में 3620, कान्हाचट्टी में […]

चतरा : इस वर्ष जिले में 36 हजार पांच सौ हेक्टेयर में धान की फसल लगायी जायेगी. इसके अलावा मक्का 9960 हेक्टेयर, मोटा अनाज 1825 हेक्टेयर, दलहन 17 हजार 600 हेक्टेयर व तेलहन 1660 हेक्टेयर में लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

कृषि विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में चतरा प्रखंड में 3620, कान्हाचट्टी में 2180, सिमरिया में 4045, लावालौंग में 1790, गिद्धौर में 1940, पत्थलगड्डा में 1230, हंटरगंज में 6615, इटखोरी में 2890, मयूरहंड में 2380, प्रतापपुर में 4250, कुंदा में 1170 व टंडवा प्रखंड में 4390 हेक्टेयर में धान की फसल लगायी जायेगी. मालूम हो कि चतरा एक कृषि प्रधान जिला है.

अधिकांश लोग कृषि पर ही आश्रित हैं. किसान धान की फसल उगाकर सालोंभर पेट भरते हैं. जिला कृषि पदाधिकारी पारसनाथ उरांव ने बताया कि समय पर मॉनसून आया है. इस वर्ष धान का अच्छा उत्पादन होने का अनुमान है. कहा कि फसल लगाने के साथ-साथ सही मात्रा में उर्वरक का प्रयोग करने को कहा, ताकि अधिक उत्पादन हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >