चतरा : बाइक ने बस को पीछे से मारी टक्‍कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

चतरा : सदर थाना क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग मुख्‍य पथ पर एक अनियंत्रित बाईक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी. इस टक्‍कर में बाईक पर सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतकों में एक बच्चा और एक महिला शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ स्थित तपेज में […]

चतरा : सदर थाना क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग मुख्‍य पथ पर एक अनियंत्रित बाईक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी. इस टक्‍कर में बाईक पर सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतकों में एक बच्चा और एक महिला शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ स्थित तपेज में यह घटना घटी है.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल चतरा भेज‍ दिया है. आपको बताते चलें कि 24 घंटे में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो चुकी है.

मंगनी में शरीक होने जा रहे थे

उक्‍त घटना में मृत तीनों लोग चतरा लाइन मोहल्ला के आजाद नगर निवासी मो. कुर्बान की पुत्री की मंगनी में शामिल होने के लिए जा रहे थे. जाने के क्रम में ही रास्‍ते में सड़क दुर्घटना में तीनों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सिंदुआरी गांव निवासी मो. सलमान (22), पिता इस्लाम, सदर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी मो. आसिफ (12), पिता महबूब आलम एवं उसी गांव की सुफिदा (37) के रूप में हुई है. सुफिदा सिमारिया कस्तूरबा में कार्यरत थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >