टंडवा : तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

टंडवा : एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. यह घटना सोपारम गांव की है.रविवार दोपहर सोपारम निवासी संजय राणा का बेटा सचिन कुमार (नौ) और दो भगीना रितेश(सात) व रूपेश (छह) डेढ़गड़ा पथ स्थित तालाब में नहाने गये थे. इस दौरान तीनों बच्चे डूब गये. ग्रामीणों ने […]

टंडवा : एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. यह घटना सोपारम गांव की है.रविवार दोपहर सोपारम निवासी संजय राणा का बेटा सचिन कुमार (नौ) और दो भगीना रितेश(सात) व रूपेश (छह) डेढ़गड़ा पथ स्थित तालाब में नहाने गये थे. इस दौरान तीनों बच्चे डूब गये. ग्रामीणों ने बताया कि खैलहा निवासी खिरोधर राणा सपरिवार होली मनाने अपने ससुराल सोपारम आया था. उनके दो पुत्र रितेश व रूपेश अपने ममेरे भाई सचिन के साथ तालाब में नहाने चले गये. तीनों जैसे ही तालाब में नहाने गये डूबने लगे. वहां मौजूद अन्य बच्चे चिल्लाने लगे.

यह सुन ग्रामीण जुटे व तालाब से तीनों बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गये. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. वहीं उन्होंने कहा कि तालाब से मिट्टी काट लेने के कारण काफी गड्ढा हो गया है. तीनों बच्चे नहाने के दौरान उसी गड्ढे में चले गये थे . उन्होंने कहा कि मिट्टी का उपयोग शिवपुर-टोरी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >