मधुमक्खियों के हमले में कई लोग हुए घायल

पत्थलगड्डा : प्रखंड के सुभाष चौक पर लगनेवाले साप्ताहिक बाजार में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. मधुमक्खियों के काटने से अनगड़ा निवासी प्रदुमन सिंह, सिंघानी के नरसिंह पांडेय, रमजान मियां, बरवाडीह के पूरन महतो, गुरुदयाल महतो, तेतरिया के ज्ञानी महतो सहित कई लोग घायल हो गये. मालूम हो कि प्रखंड के प्लस टू जनता उच्च […]

पत्थलगड्डा : प्रखंड के सुभाष चौक पर लगनेवाले साप्ताहिक बाजार में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. मधुमक्खियों के काटने से अनगड़ा निवासी प्रदुमन सिंह, सिंघानी के नरसिंह पांडेय, रमजान मियां, बरवाडीह के पूरन महतो, गुरुदयाल महतो, तेतरिया के ज्ञानी महतो सहित कई लोग घायल हो गये.

मालूम हो कि प्रखंड के प्लस टू जनता उच्च विद्यालय भवन की छत पर मधुमक्खियों के कई छत्ते लगे हुआ हैं. शनिवार को सुभाष चौक स्थित बजारटांड़ में लगने वाले साप्ताहिक शनिवार बाजार में शाम लगभग चार से पांच बजे के बीच मधुमक्खियों ने बाजार में आये लोगों पर चार बार हमला किया. मधुमक्खियों के हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गयी. मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे. मधुमक्खियों के हमले में घायल लोगों का स्थानीय क्लिनिक में प्राथमिक उपचार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >