भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर पहुंची

सिमरिया : पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार, लूटपाट, गुंडागर्दी व बेरोजगारी की समस्या चरम पर है. ऐसी सरकार से झारखंडवासियों का भला नहीं होने वाला है. इस सरकार लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखा कर ठगने का काम किया है. श्री सोरेन सोमवार को अस्पताल मैदान […]

सिमरिया : पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार, लूटपाट, गुंडागर्दी व बेरोजगारी की समस्या चरम पर है. ऐसी सरकार से झारखंडवासियों का भला नहीं होने वाला है. इस सरकार लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखा कर ठगने का काम किया है. श्री सोरेन सोमवार को अस्पताल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे. वे झारखंड संघर्ष यात्रा के तहत सिमरिया आये थे.

श्री सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग के लोगों का विकास नहीं हुआ है. किसानों काे उनका हक नहीं मिल रहा है. यह सरकार गरीबों की नहीं कॉरपोरेट घरानों की है. हमने बड़ी उम्मीद से सिमरिया को अनुमंडल बनाया था, लेकिन लोगों को अनुमंडल स्तर का लाभ नहीं मिल रहा है. सरकार ने जो गरीबों को शौचालय दिया है, वह सिर्फ गोइठा रखने का काम आ रहा है. बच्चों की पॉलिटेक्निक की छात्रवृत्ति को 50 हजार से घटा कर 25 हजार कर दिया गया है. सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल बंद करा रही हैं. शराब बेचने का काम कर रही है. इंदिरा आवास, पीएम आवास, पेंशन योजना, शौचालय निर्माण व जमीन रजिस्ट्री में कमीशनखोरी के बिना काम नहींहोता है.

इसके पूर्व श्री सोरेन ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. श्री सोरेन पत्रकार चंदन तिवारी के पिता काे अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इसके पूर्व श्री सोरेन ने बिरहू, शिला, मनातू चौक पर सभा को संबोधित किया. कार्यकर्ताओं ने बिरहु में उनका स्वागत किया. मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज प्रजापति, पवन कुमार साहू, कैलाश सिंह, एकरामुल हक, पुरण राम, कमलेश गंझू, सीपी सिंह, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >