चतरा : पत्रकार हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चतरा : पत्रकार चंदन तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पिंटू सिंह को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसकी गिरफ्तारी तमिलनाडु के मदुरै के मेलूर थाना से हुई. एसपी अखिलेश बी वारियर द्वारा बनाये गये विशेष छापामारी दल ने 24 दिसंबर को ही उसे गिरफ्तार कर लिया था. वहां की न्यायिक दंडाधिकारी […]

चतरा : पत्रकार चंदन तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पिंटू सिंह को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसकी गिरफ्तारी तमिलनाडु के मदुरै के मेलूर थाना से हुई. एसपी अखिलेश बी वारियर द्वारा बनाये गये विशेष छापामारी दल ने 24 दिसंबर को ही उसे गिरफ्तार कर लिया था.

वहां की न्यायिक दंडाधिकारी से ट्रांजिस्ट रिमांड पर लेकर पुलिस ने उससे कई राज उगलवाये हैं. पूछताछ के क्रम में पिंटू सिंह ने पत्रकार हत्याकांड में अपनी भूमिका स्वीकार कर घटना की जानकारी दी. गुरुवार को डीएसपी वरुण देवगम ने यह जानकारी दी. 29 अक्तूबर को पत्रकार चंदन तिवारी की हत्या हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >