चाईबासा: खरसावां रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से चढ़ने के दौरान एक युवक का बायां पैर कटने से मौत हो गयी. यह हादसा रविवार रात्रि करीब 12 बजे की है. उसे गंभीर अवस्था में चक्रधरपुर अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. परिजनों ने रात को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान भोर करीब चार बजे युवक की मौत हो गयी.
मृतक की पहचान खरसावां थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रमाये गागराई (24) के रूप में की गयी. सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. लोगों ने बताया कि हादसा खरसावां रेलवे स्टेशन पर रात्रि करीब 12 बजे गोमो-चक्रधरपुर पैंसेजर ट्रेन पर चढ़ने के क्रम हुआ था.
उसका पैर फिसलने से ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे उसका बायां पैर कट गया और दाहिना पैर में भी चोट आयी थी. परिजनों ने बताया कि ट्रेन विलंब आयी थी. रात्रि करीब 12 बजे वह घर गोपालपुर ( बड़ाबंबों) घर आने के लिए खरसावां स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ रहा था. उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया. मृतक रमाये गागराई नि:संतान थे.
