Chaibasa News : गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों ने खोला मोर्चा

रोजगार व भत्ते की मांग को लेकर दिखायी एकजुटता, स्थानीय लोगों के रोजगार की मांग पर उबाल

गुवा . गुवा के रामनगर स्थित एसबीआइ बैंक के पीछे वर्कर्स क्लब में अपनी मांगों को लेकर संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि, कई गांवों के मुंडा-मानकी, ग्रामीण और मजदूर बुधवार देर शाम एकजुट होकर गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इस दौरान संयुक्त यूनियनों व जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि अब गुवा सेल प्रबंधन को मजदूरों की ताकत दिखाने का समय आ गया है. इसके लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गयी है. निर्णय लिया गया कि गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को इस आंदोलन के लिए जागरूक किया जायेगा, ताकि इसे व्यापक स्वरूप दिया जा सके. संयुक्त यूनियनों की प्रमुख मांगों में गुवा सेल में 19 बाहरी लोगों की प्रस्तावित बहाली को रद्द कर स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग शामिल है. अन्य मांगों में सफाई कर्मियों का रविवारीकरण किया जाए तथा जिन विभागों में रविवारी कार्य बंद है, उन्हें पुनः शुरू किया जाए, ठेका मजदूरों की वार्षिक छुट्टी पांच से बढ़ाकर 10 दिन करना, रात्रि भत्ता 45 से बढ़ाकर 90 करना, फाइन्स डिस्पैच माह में भुगतान राशि 1000 से बढ़ाकर 1500 करना और आश्रितों को आवास आवंटित करने जैसी मांगे रखी गयीं. इसके अलावा, कुशलता आधारित अपग्रेडेशन (अकुशल से अर्धकुशल, अर्धकुशल से कुशल) शीघ्र लागू करने, रिट्रेंचमेंट बेनिफिट, एडब्ल्यूए राशि और मेडिकल बुक देने, लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान, 58 वर्ष की आयु से पेंशन भुगतान शुरू करने, सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित पीएफ व ग्रेचुएटी भुगतान और रेफरल चिकित्सा के यात्रा भत्ता के भुगतान की भी मांग की गयी. विरोध प्रदर्शन में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), झारखंड मजदूर मोर्चा यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ कई जनप्रतिनिधि, पांच गांवों के मुंडा-मानकी, ग्रामीण और बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >