चाईबासा. चाईबासा स्टेशन से कुछ दूरी पर आमटोला फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कैमूर ( बिहार) जिला के मोहनिया थाना के भुजन गांव निवासी दिनेश कुमार (26) के रूप में की गयी. घटना गुरुवार सुबह की है. जानकारी मिलने पर रेलवे और मुफ्फसिल पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार दो सप्ताह पहले बिहार से चाईबासा आया था. चाईबासा के खप्परसाई स्थित लकड़ी टाल में रहकर चचेरे भाई का काम करता था. मृतक के चचेरे भाई अक्षय कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह वह शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गया था. उसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया. वह अविवाहित था.
Chaibasa News : मालगाड़ी की चपेट में आया बिहार का युवक, मौत

Chaibasa News : मालगाड़ी की चपेट में आया बिहार का युवक, मौत
Copied link
चाईबासा के आमटोला फाटक के सामने हुई दुर्घटना