बाजार में सब्जियों की कीमत 2 से 3 गुना बढ़ी, लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ

जैंतगढ़ में भारी बारिश के कारण सब्जियों की कीमतें 2 से 3 गुना बढ़ गई हैं. टमाटर, मिर्च और अन्य सब्जियों के दाम बढ़ने से आम लोगों का रसोई बजट पूरी तरह बिगड़ गया है.

जैंतगढ़: लगातार हो रही बारिश का असर अब सब्जी बाजार पर साफ दिखने लगा है. जैंतगढ़ बाजार में पिछले एक सप्ताह के दौरान कई सब्जियों के दाम 2 से 3 गुना तक बढ़ गए हैं. टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, भिंडी, हरी मिर्च और दूसरी रोजमर्रा की सब्जियां महंगी होने से लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है.

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि लगातार बारिश की वजह से खेतों में लगी फसल खराब हो गई है. बाजार में सब्जियों की आवक कम हो गई है, जिससे कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि अब रोज की जरूरत की सब्जियां खरीदना भी मुश्किल होता जा रहा है.

घर का बजट बिगड़ा

महंगी सब्जियों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है. पहले जिन सब्जियों को लोग बिना सोचे खरीद लेते थे, अब उन्हें खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है. कई परिवार महंगी सब्जियों की जगह सस्ती सब्जियां खरीद रहे हैं.

जैंतगढ़ बाजार में सब्जियों का ताजा भाव

सब्जीकीमत (प्रति किलो)
बैंगन₹100
टमाटर₹50 से ₹60
देसी पटल₹120
चलानी पटल₹80
देसी खेकसा₹200
चलानी खेकसा₹100
सहजन₹160 से ₹200
हरी मिर्च₹200 से ₹300
धनिया पत्ती₹300
लौकी₹40
कच्चू₹60
ओल₹50
शिमला मिर्च₹140 से ₹160
बंद गोभी₹80
फूलगोभी₹120
बीन्स₹120
झींगी₹80
परवल₹60
चुकंदर₹120 से ₹150
बोदी₹80 से ₹100
मूली₹60
खीरा₹40 से ₹60
प्याज₹35 से ₹40
लहसुन₹180 से ₹200
अदरक₹200 से ₹250
करेला₹100 से ₹120
भिंडी₹100
कुंदरी₹80

सब्जी कारोबारियों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होती रही, तो सब्जियों के दाम में और बढ़ सकते हैं. ऐसे में आम लोगों की रसोई का बजट और बिगड़ सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >