चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पोल के पास मिला शव

चक्रधरपुर रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरने या चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. मालगाड़ी चालक की सूचना पर हरकत में आया प्रशासन, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. पुलिस शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है.

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल अनुमंडल के मनोहरपुर-चक्रधरपुर मुख्य रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह डेरोवां के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने या उससे गिरने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. मालगाड़ी के चालक की सूचना पर रेलवे प्रशासन हरकत में आया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. पुलिस मृतक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

मालगाड़ी चालक ने दी हादसे की सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, अप रेल लाइन पर गुजर रही एक मालगाड़ी के चालक की नजर डाउन रेल लाइन के पोल संख्या 355/2 के पास पड़ी. वहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था.

चालक ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित रेलवे अधिकारियों को दी. इसके बाद ट्रेन के गार्ड द्वारा तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर मनोहरपुर लाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी सांसे थम चुकी थीं.

टूटा मोबाइल बना पहचान का एकमात्र जरिया

हादसे की सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है, जिससे उसकी शिनाख्त करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.

हालांकि, घटनास्थल से पुलिस को एक टूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस यह भी खंगाल रही है कि वह व्यक्ति किस ट्रेन से और कैसे नीचे गिरा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >