Chaibasa News : दो बाइकों की टक्कर में दो भाई घायल, एक रेफर

मनोहरपुर से बिसरा जाने के दौरान कोपसिंगा बाजार के पास हुई दुर्घटना

मनोहरपुर

. दो बाइकों की टक्कर में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सोमवार देर रात की है. घटना कोपसिंगा बाजार के पास घटी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को मनोहरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां गंभीर रूप से घायल विवेक महतो को रेफर कर दिया गया. वहीं सुखदेव महतो (28) को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया. दोनों आनंदपुर थाना के ग्राम समीज का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक विवेक महतो ईश्वर पाठक प्लस टू स्कूल मनोहरपुर का छात्र है. वह कक्षा 11वीं में पढ़ता है. पढ़ाई के साथ वह बिसरा में पार्ट टाइम जॉब भी करता है. स्कूल में पढ़ाई खत्म करने के बाद वह देर शाम को मनोहरपुर से बिसरा बाइक से जा रहा था. उसके साथ बाइक पर बड़ा भाई सुकदेव भी बिसरा जा रहा था. दोनों भाई बिसरा में एक साथ जॉब करता है. बाइक से बिसरा जाने के दौरान कोपसिंगा बाजार के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया. इससे दोनों घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़े दोनों भाइयों को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. गंभीर रूप से घायल विवेक को राउरकेला रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >