Chaibasa News : पटना के घायल यात्री का सीकेपी स्टेशन में हुआ इलाज

साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन के एस-3 व बर्थ 38 में पटना से चांपा तक सफर कर रहे राहुल कुमार का चक्रधरपुर स्टेशन में पैर का इलाज किया गया.

चक्रधरपुर.

साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन के एस-3 व बर्थ 38 में पटना से चांपा तक सफर कर रहे राहुल कुमार का चक्रधरपुर स्टेशन में पैर का इलाज किया गया. वह ट्रेन में चढ़ते समय पटना स्टेशन के प्लेटफार्म पर गिर गये थे. इस कारण उनके पैर में सुजन हो गया था. दर्द के कारण चलने में असमर्थ थे. ट्रेन में टीटीई को सूचित कर चक्रधरपुर स्टेशन में चिकित्सक उपलब्ध कराने की मांग की. ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचते ही डॉ रजनीश रंजन ने राहुल कुमार को अटैंड किया. यात्री को जांचोपरांत दवा दी. इसके बाद ट्रेन चक्रधरपुर से अगले गंतव्य के लिये रवाना हो गई.

पेटदर्द के कारण यात्री ने चक्रधरपुर में यात्रा रोक दी

आजाद हिंद ट्रेन के एस-4 व बर्थ 15 में हावड़ा से पुणे तक सफर कर रहे संजीत कुमार ने असहनीय पेटदर्द के कारण चक्रधरपुर स्टेशन में यात्रा स्थगित कर दी. रविवार रात में ट्रेन से उतरकर यात्री ने स्टेशन मास्टर से इलाज के लिए गुहार लगायी. इसे देखते हुए रेलवे अस्पताल भेजा गया. चिकित्सकों ने यात्री की जांच की. यात्री को हरनिया की शिकायत मिली. चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज कराने की सलाह दी. चिकित्सकों का सुझाव मानते हुए यात्री चक्रधरपुर से हावड़ा लौट गया.

ट्रेन में बच्चे को उल्टी व दस्त से तबीयत बिगड़ी

ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन में लोकमान्य तिलक टर्मिनल- शालीमार तक एसी ए-1 में सफर कर रहे 4 वर्षीय अब्दुल रहमान की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. उसे ट्रेन में उल्टी व दस्त होने लगा. इसे देख बच्चे के माता-पिता ने टीटीइ से कहकर चक्रधरपुर में चिकित्सक उपलब्ध कराने की मांग की. ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचते ही चिकित्सक ने बच्चे को अटैंड किया. बच्चे को जरूरी दवा दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >