Chaibasa News : आद्रा रेल मंडल में ब्लॉक 12 तक, चार जोड़ी मेमू ट्रेनें रद्द

आद्रा मंडल में ट्रैक मरम्मत व संकेत के कार्य किये जायेंगे

चक्रधरपुर. दपू रेलवे के आद्रा रेल मंडल में 6 से 12 अप्रैल तक रॉलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. ब्लॉक के कारण दपू रेलवे की चार जोड़ी मेमू ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में तीन दिनों तक रद्द रहेंगी. रेलवे ने यह जानकारी दी है. इस दौरान रेलवे ट्रैक मरम्मत व संकेत से जुड़ी महत्वपूर्ण कार्य किया जायेगा. रेलवे द्वारा किये जा रहे इस प्रयास से अधिक ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन किया जाना सुनिश्चित होगा. वहीं ट्रेनों के समय पालन पर भी विशेष ध्यान दिया जा सकेगा. जो निकट भविष्य में यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. इसे देखते हुए आद्रा मंडल ने ट्रैक के कार्यों में तेजी लायी है.

इन तिथियों में रद्द रहेंगी ट्रेनें

– 68090 68089 आद्रा-मिदनापुर मेमू 7,10 व 12 अप्रैल को

– 68079 68080 भोजुडीह-चंद्रपुरा मेमू 7,10 व 12 अप्रैल को

– 68061 68062 आद्रा-आसनसोल मेमू 6,9 व 12 अप्रैल को

– 68077 68078 आद्रा-भागा मेमू 12 अप्रैल को

री-शिड्यूल होकर चलेगी ये ट्रेन

63591 बोकारो-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन को 7 से 11 अप्रैल तक एक घंटे री-शिड्यूल होकर चलेगी. जिससे यह ट्रेन अगले गंतव्य स्टेशनों में एक घंटे देर से पहुंचेगी.

हक को लेकर 22 को दिल्ली में जुटेंगे देशभर के ट्रैकमैन

चक्रधरपुर. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले 22 अप्रैल को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ऑल इंडिया ट्रैकमैन कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा. इस महासम्मेलन में देशभर के सभी रेल जोनों और मंडलों से हजारों की संख्या में ट्रैकमेंटेनर हिस्सा लेंगे. दपू रेलवे मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह ने चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी ट्रैकमेंटेनरों से एकजुट होकर दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है. मनोज सिंह ने कहा कि रेलवे बोर्ड के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से रखने के लिए ट्रैकमेंटेनरों का एकजुट होना आवश्यक है.

ट्रैकमेंटेनरों की मुख्य मांगें

– ट्रैकमैन को 4200 रुपये ग्रेड पे दिया जाये और जेई पी-वे के 50 फीसदी पदों को ट्रैकमैन के माध्यम से भरा जाये.

– जेई पी-वे पदोन्नति केवल वरीयता के आधार पर हो, इसमें लिखित परीक्षा की शर्त हटायी जाये.

– ट्रैकमैन को ””””टेक्नीशियन”””” का दर्जा मिले और हार्डशिप अलाउंस मूल वेतन का 30 फीसदी किया जाये. साथ ही टू-व्हीलर अलाउंस और बूट अलाउंस दिया जाये.

– पेट्रोलिंग की सीमा अधिकतम 12 किलोमीटर तय हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >