Chaibasa News : न्यायिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करें व लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें

झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक पहुंचे चाईबासा

चाईबासा. झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर चाईबासा पहुंचे. दोपहर एक बजे जब वे व्यवहार न्यायालय परिसर पहुंचे, तो उनका स्वागत बेहद अनूठे और पारंपरिक तरीके से किया गया. महिला श्रद्धालुओं ने उन्हें तिलक लगाया और आदिवासी संस्कृति के अनुसार पत्ता टोपी पहनाकर व लोटा से जल छिड़क कर उनका अभिनंदन किया. मुख्य न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय के सभी कक्षों, कार्यालयों और प्रतीक्षालयों का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माणाधीन पांच मंजिला बार भवन की प्रगति देखी. मौके पर अधिवक्ताओं से कहा कि न्यायालय का सुचारू संचालन बार और बेंच के बेहतर तालमेल पर निर्भर करता है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जज वकीलों से डरते हैं, हालांकि कभी-कभी हम उन्हें डांट भी देते हैं. न्यायमूर्ति ने चाईबासा कोर्ट परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना की. मुख्य न्यायाधीश ने कोर्ट स्थित पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इसके पश्चात उन्होंने प्रधान जिला जज मो शाकिर और जिले के सभी न्यायाधीशों व दंडाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया.

चीफ जस्टिस ने मेघाहातुबुरु में सनसेट प्वाइंट का किया अवलोकन

नोवामुंडी. चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक शनिवार शाम करीब 4 बजे नोवामुंडी पहुंचे. नोवामुंडी पहुंचते ही चीफ जस्टिस का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किरीबुरु के लिए रवाना हुआ. चीफ जस्टिस ने मेघाहातुबुरु स्थित प्रसिद्ध सनसेट प्वाइंट और वॉच टावर का अवलोकन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >