Chaibasa News : राज्य सरकार 40 से अधिक वनग्रामों को बचाने में नाकाम : सुशील बारला

सारंडा वासियों को विस्थापन का डर सताने लगा है

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील बारला ने बयान जारी कर कहा कि झारखंड सरकार सारंडा के 40 से अधिक वनग्रामों को अभयारण्य क्षेत्र से बचाने में नाकाम रही है. सारंडा वासियों को विस्थापन का डर सताने लगा है. इसके खिलाफ भारत आदिवासी पार्टी पोल खोल अभियान चलायेगी. जिला उपाध्यक्ष तुरी सुंडी ने कहा कि जिला में डीएमएफटी मद में भ्रष्टाचार हावी है. जिला महासचिव कोलंबस हांसदा ने कहा कि जिला में भ्रष्टाचार को भारत आदिवासी पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. नेताद्वय ने कहा कि सारंडा वन अभयारण्य में वर्षों से रहने वाले आदिवासियों को विस्थापित नहीं करने, जिला के डीएमएफटी मद में भ्रष्टाचार की जांच कराने एवं जिला में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर 11 नवंबर को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा. इस मौके पर जिला सचिव शांतिएल कंडायबुरु, चंद्रशेखर मुंडा, मोरन सिंह देवगम, सनातन सवैंया व हरिश बलमुचू उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >