Chaibasa News : पदापहाड़ के रैयतों ने जमीन के बदले मुआवजा व नौकरी मांगी

नोवामुंडी : पदापहाड़ के रैयतों ने ग्रामसभा में प्रस्ताव पास कर डीसी को ज्ञापन सौंपा

– प्रति डिसमिल 5 लाख रुपये व 1 प्लॉट में 1 व्यक्ति को नौकरी का प्रावधान हो

तस्वीर: 27 नोवामुंडी 4 उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बाहर निकलते

प्रतिनिधि, नोवामुंडी

नोवामुंडी प्रखंड स्थित पदापहाड़ के रैयतों ने शुक्रवार को ग्रामसभा की. इसमें जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजा व नौकरी देने की मांग का प्रस्ताव पारित किया. इसके बाद ग्रामीणों ने उपायुक्त चंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा. रैयतों ने बताया कि नोवामुंडी अंचल के पदापहाड़ में रेल प्रबंधन ने पटरी बिछाने के लिए जमीन अधिग्रहण किया है. रैयतों को अधिग्रहित जमीन के बदले उचित मुआवजा व नौकरी दी जाये. नोवामुंडी से पदापहाड़ होते हुए जामकुंडिया गांव तक रेल पटरी बिछाने के लिए जमीन अधिग्रहण के एवज में प्रति डिसमिल 5 लाख रुपए का मुआवजा, एक प्लाॅट के लिए एक व्यक्ति को रेलवे में नौकरी देने के प्रावधान की मांग की. वहीं, 2.253 किमी बाइपास निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाना है.

प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी आठ रैयतों को नौकरी नहीं मिली

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2009 में रैयतों की जमीन का अधिग्रहण किया गया. इसमें 16 रैयतों को जमीन के बदले नौकरी दी गयी. जबकि, 8 रैयतों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली. इन रैयतों ने अब न्याय के न्यायालय के शरण लिया है. सिर्फ विषुई बालमुचू कोर्ट नहीं गये.

बच्चों को निजी विद्यालयों में नि: शुल्क शिक्षा की मांग

ज्ञापन में बताया गया कि भू-अर्जन विभाग ने 2023-24 में 72 रैयतों को चिह्नित किया था. इनमें 23 रैयतों को पहले नौकरी देने, फिर 49 रैयतों को उनकी जमीन का उपयोग के बदले क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की. मवेशियों व ग्रामीणों को आवागमन के लिए अंडरपास का निर्माण करने, रैयतों के बच्चों को निजी विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ रेलवे परियोजना के क्रियान्वयन में शामिल करने की मांग की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >