Chaibasa News : मागे पर्व देखने गयी नाबालिग से दुष्कर्म, तीन युवक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी सहेली के साथ एक टोला में मागे पर्व देखने गयी थी

तांतनगर. तांतनगर ओपी के टांगर पोखरिया के एक टोला में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है. सहेली के घर मागे पर्व मनाने आयी नाबालिग के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी सहेली के साथ एक टोला में मागे पर्व देखने गयी थी. इसी दौरान तीनों आरोपियों ने नाबालिग को अकेला पाकर सुनसान जगह पर ले गया. वहां गोपी बिरुवा (23), गुरा बिरुवा (19) और कृष्णा बिरुवा (23) ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपी लड़की को छोड़कर फरार हो गये.

परिजनों को बतायी आपबीती, एफआइआर दर्ज

घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद मंझारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. तांतनगर ओपी प्रभारी अरविंद कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया.

तांतनगर ओपी प्रभारी अरिवंद कुशवाहा ने कहा कि पोखरिया गांव के एक टोला में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीनों संलिप्त युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बंदगांव: अधेड़ ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गया जेल

बंदगांव. कराइकेला थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश मेलगांडी (50) को गिरफ्तार कर लिया है. घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है. आरोपी सुरेश मेलगांडी ने किशोरी की मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए उसे बहला-फुसलाकर घर के पास स्थित एक खलिहान में बुलाया. पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण आरोपी के गलत इरादों को समझ नहीं सकी. यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. रात में जब किशोरी घर में नहीं मिली, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. तलाश करते हुए जब वे पास के खलिहान पहुंचे, तो वहां सुरेश मेलगांडी को पीड़िता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया. परिजनों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. सोमवार को उसके विरुद्ध कराइकेला थाना में शिकायत दर्ज करायी. मामले की गंभीरता को देखते हुए कराइकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन पुलिस बल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >