Chaibasa News : मैट्रिक-इंटर परीक्षा में 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित
Copied link
मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा मंगलवार से शुरू
चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार से मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा शुरू हो गयी. पहले दिन इंटर और मैट्रिक की वोकेशनल कोर्स की परीक्षा ली गयी. कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाती रही. पहले दिन मैट्रिक में 2030 में 13 परीक्षा अनुपस्थित रहे. इसी तरह इंटर की परीक्षा में 2252 छात्रों में 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. चार फरवरी को शब ए बरात का त्योहार मनाया जा रहा है. इसके बाद भी परीक्षा को यथावत रखने का निर्देश दिया गया है.
सरायकेला: पहले दिन 3528 परीक्षार्थी हुए शामिल, 28 अनुपस्थित
सरायकेला. सरायकेला-खरसावां में मंगलवार से झारखंड अधिविद् परिषद रांची की ओर से मैट्रिक व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई. जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन को लेकर विभाग द्वारा जिले में मैट्रिक के लिए 42 व इंटरमीडिएट के लिए 30 परीक्षा केंद्र बनाए गये है. परीक्षा के पहले दिन मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए आइआइटी व अन्य वोकेशनल विषय और इंटरमीडिएट के तीनों संकाय के लिए वोकेशनल विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया. मैट्रिक की परीक्षा 19 केंद्रों पर आयोजित की गयी जिसमें 1984 परीक्षार्थियों में से 1963 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 21 अनुपस्थित रहे. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी जिसमें 1572 परीक्षार्थियों में से 1565 शामिल हुए व 7 अनुपस्थित रहे. डीईओ ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही.
अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.