Chaibasa News : मवि महुलपानी और मवि अंचल कॉलोनी की रसोइया ने बाजी मारी

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र चक्रधरपुर में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

चक्रधरपुर.

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र चक्रधरपुर में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की रसोइयों ने पौष्टिक, स्वादिष्ट और संतुलित भोजन तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में बीडीओ कांचन मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. मंच पर अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बलराज कपूर और प्रखंड मध्याह्न भोजन प्रभारी काली किंकर महतो समेत अन्य मौजूद थे.

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को दाल-चावल, हरी सब्जियां, खिचड़ी, सोया और मौसमी सब्जियों से बने पौष्टिक व्यंजन प्रस्तुत किये. निर्णायकों द्वारा स्वाद, पोषकता, स्वच्छता और प्रस्तुति को आधार पर मूल्यांकन किया. मध्य विद्यालय महुलपानी की जुलिन बांदिया और उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंचल कॉलोनी की सुनीता देवी को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला. विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि यह योजना बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. ऐसी प्रतियोगिताओं से रसोइयों में उत्साह और गुणवत्ता सुधार की भावनाएं बढ़ती हैं. कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र लाल गुप्ता ने किया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >