प्रतिनिधि, चाईबासा
चाईबासा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गयी है. बारिश होने पर चाईबासा के रोरो नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. चाईबासा के रोरो नदी स्थित छोटा पुलिया पूरे तरीके से डूब गयी है और पानी एक फीट ऊपर बह रहा है. गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक मूसलाधार बारिश होती रही. बारिश से तालाब, पोखरों और खेत व गड्ढों में पानी लबालब भर गया है. शुक्रवार सुबह 39.7 एमएम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है.
