बारिश को लेकर पटरी व पुल-पुलिया की बढ़ाई गयी सुरक्षा, ट्रेनों की रफ्तार की गयी धीमी

झारखंड-ओड़िशा में मूसलाधार बारिश से नदियां खतरे के निशान को पार कर सकती हैं. इसी के चलते चक्रधरपुर रेल मंडल ने हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति धीमी कर दी है. रेलवे ट्रैक पर जल जमाव रोकने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर कई छोटी-बड़ी नदियां है जिसपर रेलवे ब्रिज व पुल-पुलिया है. इस ब्रिज व पुल पुलियों से हावड़ा-मुंबई की सेमी हाई स्पीड ट्रेनें गुजर रही है. झारखंड-ओड़िशा के सीमावर्ती इलाकों में एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश से कई नदियां उफान पर है. कभी भी पुल-पुलियों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है.

रेलवे ने ब्रिज में ट्रेनों की गति धीमी की

यह संभावना जताते हुये रेलवे ने एहतियात के तौर पर पुल-पुलियों व ब्रिज में ट्रेनों की गति धीमी कर दी है. वहीं, पुल-पुलियों पर चौबिस घंटे निगरानी कर सुरक्षित ट्रेनों के परिचालन सुनिश्चित करने के लिये पेट्रोलिंग बढ़ाया गया. ताकि ट्रेनों को इमरजेंसी कंट्रोल हो सके.

ये है प्रमुख नदियां :- संजय नदी, कारो नदी, खरकाई नदी व सीनी तालाब, गोईलकेरा-पोसैता , मनोहरपुर, पानपोस, डांगुवापोसी आदि जगहों पर एहतियात बरती जा रही है.

पानी को ट्रैक पर आने से रोकने के लिये नालियों की व्यवस्था करने में जुटी रेलवे

डांगुवापोसी में कॉलोनी से रेलवे ट्रैक तक पानी आ गया था. जिसको देखते हुये अस्थायी रुप से नालियों का निर्माण हो रहा है. ताकि रेलवे ट्रैक पर जल जमाव को रोका जा सके और ट्रैक का मिट्टी घंसने जैसी स्थिति से निजात मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुशील कुमार महतो

सुशील कुमार महतो के पास 21 वर्षों की पत्रकारिता का अनुभव है. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से बीएससी किया है. उन्होंने खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक एवं सामाजिक विश्लेषण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे और जनसरोकार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है. वे दो-तीन वर्षों से डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं और आधुनिक पत्रकारिता के माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को व्यापक स्तर तक पहुंचा रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के चक्रधरपुर कार्यालय में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >