Chaibasa News : जोजदागाड़ा को हरा खेरुडीह चैैंपियन

नकटी में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

बंदगांव. नकटी पंचायत के हाथी मैदान में बुधवार को स्व. बुधनी, नीतिमा व सुखलाल गागराई समिति के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई और विशिष्ट अतिथि झामुमो प्रखंड सचिव सुनील लागुरी उपस्थित रहे. इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला खेरुडीह फुटबॉल टीम और जोजदागाड़ा टीम के बीच खेला गया, जिसमें निर्धारित समय में तीन गोल दागकर खेरुडीह की टीम विजेता बनी व जोजदागाड़ा की टीम उपविजेता रही. मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मिथुन गागराई ने कहा कि बंदगांव क्षेत्र में फुटबॉल एक लोकप्रिय खेल है, जो हर गांव में खेला जाता है. यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. यदि किसी खिलाड़ी को खेलने में कोई असुविधा हो, तो वे संपर्क करें. उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा. सुनील लागुरी ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार अच्छे खिलाड़ियों को नौकरी भी दे रही है. खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपना भविष्य बना सकते हैं. मौके पर प्रकाश बांकिरा, सोंगा गागराई, सुरेश गागराई, श्री गोप, गबरियल बोदरा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >