Chaibasa News : अब हर शुक्रवार को मिलेंगे स्टांप पेपर व कोर्ट फीस टिकट

समय पर स्टांप नहीं मिलने से न्यायिक कार्य हो रहे थे प्रभावित

चाईबासा.

स्टांप पेपर व कोर्ट फीस टिकट की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिला कोषागार कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला कोषागार पदाधिकारी सुमित कुमार ने की. बैठक में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं एवं स्टांप वेंडर्स ने हिस्सा लिया. समस्या के समाधान को लेकर जिला कोषागार पदाधिकारी सुमित कुमार ने निर्णय लेते हुए कहा कि जिला कोषागार द्वारा प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को स्टांप वेंडर्स के लिए स्टांप पेपर एवं कोर्ट फीस टिकट की निकासी सुनिश्चित की जाएगी. इसके लिए स्टांप वेंडर्स को अपने चालान बुधवार तक कोषागार में डिफेस कराने के लिए जमा करना होगा.

पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे स्टांप

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोषागार में सभी प्रकार के न्यायालयी स्टांप एवं नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखे जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो. बैठक में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैसर परवेज, सरकारी वकील पवन शर्मा, अधिवक्ता राजाराम गुप्ता समेत स्टांप वेंडर्स विद्युत राय, तिलक महतो और बुधराम गोप उपस्थित थे.

स्टांप की कमी से न्यायिक कार्य प्रभावित

बैठक के दौरान जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू ने स्टांप वेंडर्स की आरे से स्टांप की उपलब्धता एवं निकासी में आने वाली समस्याओं को उठाया. कहा कि स्टांप वेंडर्स के पास समय पर स्टांप पेपर एवं कोर्ट फीस टिकट उपलब्ध नहीं होने से वकीलों और मुवक्किलों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इससे न्यायिक कार्य भी प्रभावित होते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >