Chaibasa News : फ्रेंड्स क्लब जीता, लट्टू उरांव क्लब क्वाफा की दौड़ से बाहर

एसआर रुंगटा बी डिवीजन लीग में गुरुवार को फ्रेंड्स क्लब चाईबासा ने लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को 41 रनों से हराया.

चाईबासा.

एसआर रुंगटा बी डिवीजन लीग में गुरुवार को फ्रेंड्स क्लब चाईबासा ने लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को 41 रनों से हराया. फ्रेंड्स क्लब के ओम वर्मा और कप्तान विमलेश नाग न् टीम को पूरे चार अंक मिले. इस हार के साथ लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब की टीम क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी है. टॉस फ्रेंड्स क्लब ने जीता. पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 256 रनों का स्कोर खड़ा किया. ओम वर्मा ने 85 रन व कप्तान विमलेश ने 78 रनों की पारी खेली. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी कर स्थिति को मजबूती दी. वहीं, देव राज ने 35, विकेटकीपर बल्लेबाज सचिन सिंह व चंदन गोप ने 11-11 रन तथा निलेश सिंह कुंटिया ने 10 रन बनाये.

लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब के शुभोदीप मुखर्जी ने 40 रन देकर चार विकेट और अंजनी कुमार यादव ने 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. कप्तान विश्वजीत सिंह ने दो विकेट हासिल किये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 215 रन ही बना सकी. 41 रनों से मैच गंवा दिया. शुभोदीप मुखर्जी ने 52 रनों की पारी खेली. चिन्मय राय ने 45 रन बनाये. अंकित मिश्रा ने तीन छक्के और चार चौके की मदद से 39 रन, कप्तान विश्वजीत सिंह ने 21 रन, तनुज प्रधान ने 18 रनों का योगदान दिया. फ्रेंड्स क्लब चाईबासा की ओर से वीर सिंह बानरा व सुभाष जोंको ने 18-18 रन देकर दो-दो विकेट तथा कार्तिकेय पाठक ने 45 रन देकर दो विकेट हासिल किये. राजकुमार नायक व देवराज को एक-एक विकेट मिले.

आज का मैच

मेघाहातुबुरु क्रिकेट क्लब का मुकाबला प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >