चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने जानकारी दी कि जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के निर्देशानुसार 8 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे चाईबासा परिसदन में जिला समिति की बैठक आयोजित होगी. बैठक में झामुमो के केंद्रीय सदस्य, जिला पदाधिकारी, प्रखंड व नगर समितियों के अध्यक्ष-सचिव और वर्ग संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे.
बैठक में 4 अगस्त 2026 को संपन्न दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि व प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की सफलता और संगठनात्मक रणनीति की समीक्षा होगी व झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस आयोजन की रूपरेखा तैयार की जायेगी. प्रवक्ता ने सभी पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है.
