चाईबासा. गुरुद्वारा नानक दरबार, चाईबासा से सोमवार को सिख श्रद्धालुओं का 11 सदस्यीय जत्था उत्तराखंड स्थित पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए रवाना हुए. इसके पूर्व गुरुद्वारा परिसर में अरदास की गयी. जानकारी के अनुसार, टाटानगर से लगभग 140, चाईबासा से 11 व रांची से शामिल श्रद्धालुओं सहित कुल लगभग 160 तीर्थयात्री इस धार्मिक यात्रा में भाग ले रहे हैं. चाईबासा के जत्थे का नेतृत्व गगनदीप सिंह वालिया कर रहे हैं. यह यात्रा 13 जुलाई से आरंभ होकर 26 जुलाई को चाईबासा वापसी के साथ संपन्न होगी.
हेमकुंड साहिब दर्शन को 11 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

तस्वीर: 13 सीबीएस 36 रवाना होने के पूर्व श्रद्धालु गुरूद्वारा के बाहर उपस्थित | Prabhat Khabar Network
Copied link
चाईबासा के गुरुद्वारा नानक दरबार से 11 सदस्यीय जत्था हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुआ। जानिए पूरी यात्रा की जानकारी और जत्थे का विवरण।