जयराम - होर्डिंग में जितना खर्च किया उतनी राशि गुवा गोलीकांड के शहीदों के परिजनों को मिले तो निकल जाएगा साल भर का खर्च

जयराम महतो ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और झारखंड सरकार पर विकास के दावों को लेकर निशाना साधा। जानिए उन्होंने क्या कहा।

गुवा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो मंगलवार को दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ गुवा पहुंचे. गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने राज्य सरकार और वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा - होर्डिंग में जितना खर्च किया गया उतनी राशि गुवा गोलीकांड के शहीदों के परिजनों को मिले तो निकल जाएगा साल भर का खर्च.

आज भी अधूरा है आंदोलनकारियों का सपना

जयराम महतो ने कहा - गुवा समेत झारखंड आंदोलन के तमाम शहीदों ने जिस झारखंड का सपना देखा था, वह आज भी अधूरा है. जल, जंगल और जमीन तथा अपने अधिकारों के लिए लोगों ने कुर्बानी दी, लेकिन शहीदों के परिवार और उनके गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व में चला. आज राज्य की सत्ता हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के हाथों में है. ऐसे में शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी वर्तमान सरकार की है.

राज्य में भ्रष्टाचार और माफिया के प्रभाव का लगाया आरोप

जयराम महतो ने राज्य में भ्रष्टाचार और माफिया के प्रभाव का आरोप लगाते हुए विकास के दावों पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा - शहीद दिवस पर करोड़ों रुपये के तामझाम के बजाय खर्च में कटौती कर शहीद परिवारों और उनके गांवों में सड़क, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि होर्डिंग और पंडालों से नहीं, बल्कि शहीद परिवारों के जीवन में बदलाव से विकास नजर आना चाहिये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandip K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >