BIG BREAKING NEWS: चाईबासा में पटेल बंधु के घर जीएसटी का छापा

GST Raid in Chaibasa: चाईबासा में मनोज पटेल और मुन्ना पटेल के हिंदी न्यू कॉलोनी मोहल्ला स्थित पटेल बंधु आवास पर जीएसटी का छापा पड़ा है. पटेल बंधु की राइस मिल एवं स्टोन चिप्स की फैक्ट्री है. दोपहर पूर्व शुरू हुई छापेमारी समाचार लिखे जाने तक जारी है. जमशेदपुर और कोलकाता के जीएसटी अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं. किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने या अंदर के किसी व्यक्ति को बाहर जाने की अनुमति नहीं है.

GST Raid in Chaibasa| चाईबासा, सुनील कुमार सिन्हा : पश्चिमी सिंहभूम से एक बड़ी खबर आ रही है. चाईबासा में पटेल बंधु के घर जीएसटी का छापा पड़ा है. मनोज पटेल और मुन्ना पटेल के हिंदी न्यू कॉलोनी मोहल्ला स्थित पटेल बंधु आवास पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि पटेल बंधु की राइस मिल एवं स्टोन चिप्स की फैक्ट्री है. दोपहर पूर्व शुरू की गयी इस छापेमारी में जमशेदपुर एवं कोलकाता के जीएसटी अधिकारी एवं सहायक शामिल हैं. अधिकारियों ने दोपहर का भोजन पटेल बंधु के आवास पर ही किया. इसके लिए जीएसटी की टीम ने बाहर से भोजन और पानी के बोतल मंगवाये थे. समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी है. किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने या अंदर के किसी व्यक्ति को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. छापेमारी जारी है. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.

इसे भी पढ़ें

6 मई को इस शहर में मिलेगा सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर, अपने शहर का रेट यहां चेक करें

Viral Video: पाकुड़ और लातेहार में चलने लगी दार्जीलिंग जैसी टॉय ट्रेन! वायरल वीडियो का Fact Check

PHOTOS: धनबाद की ऐसी ट्रेन, फटी सीट पर बैठने को विवश यात्री, गंदगी की भरमार, पानी भी नहीं

घुसो पाकिस्तान में, घसीटकर लाओ उन हत्यारों को, जिन्होंने हमारे लोगों को मारा है, रांची में गरजीं अलका लांबा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >