सुबोध मिश्रा
Chaibasa (नोवामुंडी): नोवामुंडी क्षेत्र के पचाई साईं स्थित पूर्ति स्टोर से लेकर बायलर मुर्गी फार्म के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अराजक तत्वों ने जंगल में आग लगा दी. हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा ली गई और एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया. आग की वजह से कई छोटे-छोटे जंगली पौधे जलकर राख हो गए और आसपास के क्षेत्र में खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संबंधित विभाग का सूचना को दी गई. समय रहते नोवामुंडी फॉरेस्ट ऑफिस और स्थानीय थाने को खबर पहुंचाई गई.
बड़ी दुर्घटना टल गई
नोवामुंडी थाने की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी ने तत्परता दिखाते हुए Tata Steel के फायर ब्रिगेड को सूचित किया. सूचना मिलते ही Tata Steel की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. समय पर कार्रवाई होने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई. इस दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही और आग को आगे फैलने से रोकने में सक्रिय रूप से जुटी रही, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली.
आम लोगों से जंगल बचाने की अपील
जिस जगह पर आग लगी थी, वहीं पास में ही Reliance Petrol Pump और Sandhu Petrol Pump स्थित हैं. यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी. घटना के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगलों में बेवजह आग न लगाएं और यदि कहीं आग लगती दिखे तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग या प्रशासन को दें. विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि जंगल हमारी जीवनरेखा हैं. जंगलों के नष्ट होने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ता है, वन्यजीवों का जीवन संकट में पड़ता है और अंत में मानव जीवन भी प्रभावित होता है.
ये भी पढ़ें…
गढ़वा रामनवमी विवाद में दोनों पक्षों के 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
रामनवमी पर मेदिनीनगर में गंगा-जमुनी तहजीब, ईद मिलन में श्री महावीर नवयुवक दल के पदाधिकारी सम्मानित
