लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें, जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दें : नीरा

झारखंड विधानसभा समिति की सभापति डॉ. नीरा यादव ने चाईबासा में समीक्षा बैठक कर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

चाईबासा : झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति की सभापति विधायक डॉ. नीरा यादव गुरुवार को चाईबासा पहुंचीं. उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु और उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने स्वागत किया. डॉ. नीरा यादव की अध्यक्षता में परिसदन सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी. इसमें समिति सदस्य सुरेश कुमार बैठा उपस्थित रहे.

छात्र-छात्राओं के बीच करें शत प्रतिशत साइकिल वितरण

समिति ने आपदा प्रबंधन विभाग को मुआवजा भुगतान सहित अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. कल्याण विभाग को विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण कार्य शत-प्रतिशत शीघ्र पूर्ण करने को कहा. वहीं, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराने व शिक्षा विभाग को विद्यालय परिसरों में विद्यार्थियों की सहभागिता से फलदार पौधरोपण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया.

विद्यालयों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की ली जानकारी

समिति की सभापति ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से विद्यालयों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सहित अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली. बैठक में ऊर्जा विभाग से जिले में विद्युत उपलब्धता की स्थिति की जानकारी ली गयी. राजस्व, उत्पाद, खनन, वाणिज्यकर एवं परिवहन विभागों से निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की गयी. विभागों को निर्धारित अवधि में राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. समिति ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं के साथ एंटीवेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पदाधिकारियों को विभाग से संचालित योजनाओं एवं क्रियान्वित कार्यों की रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने को कहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिन्हा

सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >